स्याना: बीबीनगर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान ढकोली बम्बे की पुलिया से 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Siyana, Bulandshahr | Oct 15, 2026
थाना बीबीनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान ढकोली बम्बे की पुलिया से वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। गुरुवार को थाना प्रभारी ने बताया कि हापुड़ निवासी शेर मोहम्मद गैंगस्टर में वांछित चल रहा था। उसके ऊपर 25 हजार का इनाम भी घोषित था। बताया कि पुलिस ने आरोपी को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है।