*एक अभियान जिंदगी के नाम: नेहरू कॉलोनी में बेघर हुए जरूरतमंद परिवारों को कराया गया निःशुल्क भोजन वितरण
मकान टूटने के बाद सड़क पर आए परिवारों के लिए बना सहारा, संस्था ने मानवता और सेवा का दिया संदेश
फरीदाबाद, 4 जून A2z न्यूज़ update, आप की आवाज़ नेहरू कॉलोनी में हाल ही में हुई तोड़फोड़ की कार्रवाई के बाद बेघर हुए और सड़क पर जीवनयापन करने को मजबूर परिवारों के लिए सामाजिक संस्था "एक अभियान जिंदगी के नाम" ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।
संस्था के सदस्यों ने सड़क पर रह रहे जरूरतमंद लोगों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को भोजन वितरित कर उनकी सहायता की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन ग्रहण किया और संस्था के इस प्रयास की सराहना की।
संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि नेहरू कॉलोनी में कई परिवारों के घर टूटने के बाद उनके सामने रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे समय में संस्था का उद्देश्य इन प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाना और उन्हें यह विश्वास दिलाना है कि समाज उनके साथ खड़ा है।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों ने कहा कि "एक छोटी सी मदद किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और इसी सोच के साथ यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है।"
भोजन वितरण के दौरान लोगों को सम्मानपूर्वक भोजन उपलब्ध कराया गया और भविष्य में भी जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए ऐसे सामाजिक कार्य जारी रखने का संकल्प लिया गया।
"एक अभियान जिंदगी के नाम" संस्था द्वारा किया गया यह प्रयास समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करने का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया है।