पी०एम०सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PMSGMBY) की प्रगति एवं क्रियान्वयन से संबंधित बैठक जिला पदाधिकारी, कटिहार की अध्यक्षता में आज दिनांक 15.10.2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे समाहरणालय, कटिहार स्थित, NIC सभागार में आयोजित किया गया।
बैठक में विशेष कार्य पदाधिकारी अभिषेक रंजन,सभी बैंको के जिला समन्वयक, जिला- कटिहार, सभी वेंडर, पी०एम०सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अन्तर्गत, सभी कनीय विद्युत अभियंता, सभी सहायक विद्युत अभियंता, कटिहार जिला अन्तर्गत एवं विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कटिहार / बारसोई उपस्थित रहें।
बैठक में जिला पदाधिकारी, कटिहार के द्वारा सोलर संयंत्र अधिष्ठापन के संबंध में समीक्षा कर महत्त्वपूर्ण सुझाव एवं दिशा-निर्देश तथा सोलर संयंत्र अधिष्ठापन में प्रचार-प्रसार कर तेजी लाने हेतु निर्देशित किया गया।
सोलर प्लांट लगाने पर सरकार द्वारा दी जाने वाली अनुदान राशि का विवरणी।
*1 एक किलोवाट की क्षमता लगाने पर*
केन्द्र सरकार 30000/-
राज्य सरकार 10000/-
कुल 40000/-
*2 दो किलोवाट की क्षमता लगाने पर*
केन्द्र सरकार 60000/-
राज्य सरकार 20000/-
कुल 80000/-
*3 तीन किलोवाट एवं इससे अधिक की क्षमता लगाने पर*
केन्द्र सरकार
78000/-
राज्य सरकार 20000/-
कुल 98000/-
*युनिट उत्पादन के अनुसार सोलर प्लांट की क्षमता*
*औसत मासिक बिजली खपत*
0-150 युनिट
150-300 युनिट
*300 से अधिक युनिट*
सोलर प्लांट की क्षमता
1-2 KW
2-3 KW
3 KW से अधिक युनिट
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना (PMSGMBY) के तहत सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने हेतु बैंको से 5.75% से 7% तक प्रति वर्ष की बेहद कम और आसान ब्याज दरों पर लोन मिलता है। इस पहल से न केवल उपभोक्ताओं को सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Energy Department, Bihar @topfans CMO Bihar Samrat Choudhary CM Samrat #CMSamrat #samratchoudhary #Katihar
Katihar, Bihar | Oct 15, 2026