रविवार को जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत चल रहे मकान गणना कार्य का निरीक्षण जनगणना कार्य निदेशालय भोपाल के निदेशक ने किया। उन्होंने ग्राम रायपुर एवं वार्ड क्रमांक 8 मालाखेड़ी स्थित रिवर व्यू कॉलोनी में प्रगणकों द्वारा किए जा रहे कार्य का जायजा लिया और ऐप में दर्ज जानकारी का अवलोकन किया।