फिरोज़ाबाद: अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: रसूलपुर पुलिस ने 22 क्वार्टर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को दबोचा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रसूलपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने बुधवार दोपहर तीन बजे क़रीबन बरी चौराहे के पास चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त कल्लू उर्फ इकरार पुत्र इकबाल निवासी मोहम्मदगंज थाना दक्षिण को 22 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।