फिरोज़ाबाद: ताडो वाली बगिया इलाके में विवाहिता के मायके और ससुराल पक्ष के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, करीब 10 लोग जख्मी
फ़िरोज़ाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के ताड़ो बगिया इलाके में दनिस्ता नामक महिला के ससुराल ऒर मायके पक्ष में ख़ूनी संघर्ष हुआ है। दोनों पक्षों में हुयी मारपीट में करीव 10लोग घायल हुये है। दानिस्ता नामक महिला की माने तो दहेज़ को लेकर ससुराल पक्ष के लोग टिप्पणी करते है, आज मायके पक्ष के लोग आये तो मारपीट कर दी। पुलिस नें दोनों पक्षों की तरफ सें केस दर्ज कर लिया है।