फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस ने शांति भंग के मामले में चार युवकों को किया गिरफ्तार
थाना दक्षिण क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक बजे क़रीबन अलग-अलग स्थानों पर हुए झगड़ों के बाद थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया। थाना दक्षिण उपनिरीक्षक योगेश गौतम ने बिट्टू निवासी नगला विश्नू, मोहित उपाध्याय, बन्टी उर्फ कामेश व चेतन दुबे – सभी निवासी ग्राम लालऊ, थाना दक्षिण को शांति भंग मामले में हिरासत में लिया।