फिरोज़ाबाद: ट्रक सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, लाखों लेकर ट्रक देने से किया इनकार, धमकी देकर न्याय के लिए दबरई कोर्ट पहुंचा पीड़ित
एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र लडसिआ उर्फ लुतुफुल्लपुर निवासी युवक रंजीत सिंह पुत्र दुर्बीन सिंह से ₹11.50 लाख में ट्रक का सौदा कर तयशुदा रकम का साढ़े चार लाख उक्त गाड़ी की फाइनेंस कंपनी में जमा करने के साथ ही सुजावलपुर निवासी सुखवीर सिंह ने 50 हजार की मोटी रकम लेने के बावजूद ट्रक देने से इनकार कर दिया। इसके अलावा पीड़ित ने दो लाख के टायर गाड़ी में डलवा दिए।