कुचायकोट: गोपालपुर के बनकटा गांव में शौच के लिए गए 22 वर्षीय युवक को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी अजय शाह के 22 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार को उसे समय सर्प ने डस लिया जब वह शौच करने के लिए घर से बाहर जा रहा था। जिसके बाद परिजन लेकर उसे लेकर कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए आज सोमवार को सुबह कभी करीब 10 बजे गोपालगंज रेफर कर दिया।