झज्जर: झज्जर के बहादुरगढ़ में युवक ने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को मारी गोली, मौत
बहादुरगढ के नेहरू पार्क में एक युवक ने खुद को गोली मार ली। गोली लगने से युवक की मौत हो गई है।मृतक युवक वैभव की उम्र करीबन 32 साल बताई जा रही है।वैभव ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मारी है। पुलिस टीम परिजनों के बयान और मौके के सबूतों के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी हरकेश ने बताया कि वैभव मानसिक तौर पर परेशान था।