फिरोज़ाबाद: थाना रामगढ क्षेत्र के माता वाली गली में बच्चों के बिवाद में एक वृद्ध महिला पर पड़ोसी ने चाकू से किया हमला
फ़िरोज़ाबाद के थाना रामगढ क्षेत्र के माता वाली गली इलाके में सोमबार की देर रात शाहजहाँ बेगम नामक महिला ने अपने पड़ोसी पर चाकू से हमला करने कर आरोप लगाया है। घायल महिला ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है। घटना के पीछे बच्चो को लेकर हुये विवाद की बजह बताई जा रही है।