फिरोज़ाबाद: मेडिकल कॉलेज के सरकारी ट्रामा सेंटर में ये कैसा इलाज एक बेड पर दो मरीज क्या नहीं बढ़ रहा संक्रमण? सीएमएस ने दिया बयान
मेडिकल कॉलेज का हिस्सा सरकारी ट्रामा सेंटर में बढ़ती गर्मी और मौसमी बीमारियों के चलते मरीजों की संख्या बढ़ रही है, हालात यह हो गये हैं कि एक बेड पर दो दो मरीजों का इलाज हो रहा है, ऐसे में सवाल यह उठता है कि ये कैसा इलाज है जिस पर दो भिन्न भिन्न बीमारियों के मरीज लिटाकर उनको इलाज दिया जा रहा है, क्या इससे उनको संक्रमण का खतरा नहीं है?