डिंडौरी: बजाग पुलिस ने 80 किलो गांजा की तस्करी कर रहे एक आरोपी को बिना नंबर कि मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार
डिंडौरी जिले की बजाग पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान बिना नंबर की मोटरसाइकिल में 80 किलो गांजा की तस्करी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही हैं। दरअसल बजाग पुलिस ने शनिवार शाम 4:00 बजे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि युवक छत्तीसगढ़ के कोंडा गांव से नोएडा उत्तर प्रदेश 80 किलो गांजे की खेप लेकर जा रहा था उसी दौरान युवक को गिरफ्तार किया ।