भोगांव: बिछवां के गांव करीमगंज में मेंढ तोड़ने की शिकायत पर SDM ने टीम भेजकर कराई जांच, पुलिस की मौजूदगी में मेंढ़ को कराया गया
गांव करीमगंज निवासी विपिन कुमार पुत्र सुभाष चंद्र पांडे ने बीते एक सप्ताह पूर्व गुलाब सिंह पुत्र गया प्रसाद के विरुद्ध मेढ तोड़ने की एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले की सूचना उप जिलाधिकारी सदर को दी गई। तो उन्होंने टीम में राजस्व निरीक्षक के साथ क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजा। पुलिस बल के साथ नापतोल के बाद मेढ़ को सही कराया गया।