खैरलांजी: रामपायली-खैरलांजी में रात में रेत की तस्करी, पुलिस पर मिलीभगत का आरोप
बालाघाट ज़िले के रामपायली-खैरलांजी क्षेत्र में अवैध रेत खनन का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक रेत माफिया सक्रिय रहते हैं और विभिन्न घाटों से बड़े पैमाने पर रेत की तस्करी की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि अंसेरा, अतरी, नोनसा, गुनई, सिवनघाट और रामपायली सहित कई स्थानों पर हर रात अवैध खनन किया जा रह