अशोकनगर तहसीलदार द्वारा प्रकरण के तहत ग्राम टकनेरी स्थित शासकीय सर्वे क्रमांक 23 की 0.251 हेक्टेयर भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। उक्त भूमि पर अतिक्रामक बृजमोहन पुत्र नारायणसिंह कुशवाह द्वारा अवैध रूप से कॉलोनी का निर्माण कर कब्जा कर लिया गया था।