हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ के गांव ढालिया में दिनदहाड़े युवक का किडनैप करने वालों को पुलिस ने लिया रिमांड, वारदात में इस्तेमाल कार बरामद
हनुमानगढ़ के गांव ढालिया में दिनदिहाड़े जशन प्रीत सिंह नामक युवक का अपहरण करने वालों को पुलिस ने कोर्ट से रिमांड मंजूर करवाया है। इस प्रकरण में पुलिस ने अपहरण किए गए युवक को पंजाब के बठिंडा से दस्तयाब कर सकुशल परिजनों को सुपुर्द कर दिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी जप्त कर लिया है।