लोहारू: राष्ट्रीय स्तर पर ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक में नन्हें विद्यार्थियों ने चलाया कचरा निपटान और ऊर्जा बचाओ अभियान
Loharu, Bhiwani | Nov 10, 2026 राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढाणी गंगा बिशन के स्टेट अवॉर्डी शिक्षक लीलाराम वर्मा के नेतृत्व में 1 से 7 नवंबर तक ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक-2026 के अंतर्गत पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली को लेकर सात दिवसीय व्यवहारिक गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने कचरा निपटान, ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण सहित कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर सतत जीवनशैली के मूल्य आत्मसात किए।