शहपुरा: कोहानी देवरी गांव के पास, पुलिस ने ट्रक से 26 पशुओं की तस्करी करते एक तस्कर को किया गिरफ्तार
शहपुरा पुलिस ने कोहानी देवरी गांव के पास मुखबिर की सूचना पर ट्रक को रोका और तलाशी के दौरान ट्रक में 26 नग जानवर मिले । दरअसल डिंडौरी जिले से काफी समय से पशु तस्करी का खेल चल रहा था शहपुरा पुलिस ने शनिवार सुबह 4:00 बजे 26 नग जानवरों को पकड़ा और एक तस्कर रफीक खान जबलपुर निवासी को गिरफ्तार करते हुए पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया ।