सोनबरसा: सोनबरसा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कोर्पियो सहित 1305 लीटर देसी नेपाली शराब जब्त
सोनबरसा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक स्कोर्पियो वाहन के साथ भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 1305 लीटर देसी नेपाली शराब जब्त की है।