पिपरिया: पिपरिया प्रखंड, सैदपुरा पैक्स चुनाव: मतदान संपन्न, 42 प्रतिशत मतदान दर्ज
बुधवार को पिपरिया प्रखंड के सैदपुरा पैक्स चुनाव के लिए मतदान संपन्न हुआ.अपराह्न 5:30 बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि लगभग 42 प्रतिशत मतदान हुआ. सैदपुरा, राहटपुर आदि 5 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूर्वाह्न 7 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ. उच्च विद्यालय मोहनपुर में बुधवार देर शाम से मतगणना का कार्य चल रहा है.