बदनावर। आज डॉ आरएस जाट स्मृति सामूहिक विवाह समिति के तत्वावधान में बड़ी चौपाटी खेल मैदान पर जाट समाज का निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सत्यवीर तेजाजी महाराज की आरती से हुई। फिर पं चंद्रशेखर शर्मा ने वैदिक रीति-रिवाज से 14 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया।