पीरो: भव्य स्वागत के साथ मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा पीरो पहुंचे, जितौरा बाजार में युवाओं ने किया जोरदार अभिनंदन
Piro, Bhojpur | May 10, 2026 मंत्री बनने के बाद पहली बार पीरो पहुंचे मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा का जितौरा बाजार में भव्य स्वागत किया गया। युवा जदयू नेता दीपक यादव के नेतृत्व में आयोजित इस स्वागत समारोह में समर्थकों ने मंत्री को फूल-मालाओं और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उत्साहित युवाओं ने जेसीबी मशीन के ऊपर से फूलों की वर्षा कर कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।