कोल: सराय रहमान,नगर निगम के दावों की खुली पोल,त्योहार के दिन गंदगी को देख भड़के लोग #jansamasya
Koil, Aligarh | Jun 7, 2025 दरअसल पूरा मामला अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के सराय रहमान का है। जहां जगह-जगह गंदगी को देख क्षेत्रीय लोग भड़क गए। सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने पर लोगों में आक्रोश देखने को मिला। इधर क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम के दावों की पोल खुल चुकी है। नगर निगम द्वारा त्योहार ईद उल अजहा के दिन सफाई व्यवस्था को लेकर जो दावे किए थे वह जमीनी स्तर पर खोखले है।