कोल: थाना क्वार्सी पुलिस ने हत्या के मामले में फरार 2 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से लूट के 6 मोबाइल बरामद
Koil, Aligarh | Jun 7, 2025 थाना क्वार्सी पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में फरार चल रही दो शातिर अभियुक्त अली मोहम्मद और आबिद अली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कब्जे से लूट के छह मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने शनिवार की शाम करीब 4:00 बजे जेल भेजने की कार्रवाई भी की है।