कोल: बन्नादेवी में शातिर चोर गिरफ्तार, ऑटो में बैठाकर यात्रियों के सामान की करता था चोरी
Koil, Aligarh | Jun 7, 2025 आपको बता दें जनपद अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी पुलिस और इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर टीम ने संयुक्त कार्रवाई में एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी देवेश पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी नगला माली थाना गाँधीपार्क जिला अलीगढ़ है, जो ऑटो में बैठाकर यात्रियों के सामान की चोरी करता था। पुलिस ने आरोपी को नुमाइश ग्राउंड से गिरफ्तार किया ।