बहेड़ी: पूर्व चेयरमैन पति नसीम अहमद ने दर्जनों समर्थकों के साथ तहसील मुख्यालय पहुंचकर विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
पूर्व चेयरमैनपति नसीम अहमद अपने दर्जनों समर्थकों के साथ आज 6 जुलाई करीब दो बजे बहेड़ी तहसील मुख्यालय पहुंचे और संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा इस ज्ञापन में बहेड़ी की जर्जर विद्युत सप्लाई पर सवाल खड़े करते हुए विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यहां 132 केवीए का बिजली पॉवर हाउस बनवाने की मांग की ।