शाहबाद: बंटवारे को लेकर महिला को बासित नगर चौराहे पर पीटकर किया घायल, रिपोर्ट दर्ज
शाहाबाद कोतवाली के बासित नगर चौराहे पर एक महिला को दुकान और मकान के बंटवारे को लेकर दबंगों ने पीट कर घायल कर दिया। घटना की नाम जद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शाहाबाद कोतवाली के ग्राम बासित नगर निवासी पूजा गुप्ता पत्नी स्वर्गीय आनंद गुप्ता के अनुसार अनिल गुप्ता पुत्र रामकृष्ण गुप्ता के बीच दुकान और मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है।