अररिया: अररिया जोगबनी रेल खंड पर अररिया कोट व अररिया आरएस के बीच 44 नंबर गेट के समीप ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jun 14, 2024 अररिया जोगबनी रेल खंड पर अररिया कोट व अररिया आरएस के बीच 44 नंबर गेट के समीप ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे जीआरपीएफ के द्वारा सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है.