अररिया: हरिया चौक से मारपीट मामले में तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार न्यायालय में किया पेश
Araria, Araria | Jun 14, 2024 अररिया आरएस थाना पुलिस ने मारपीट मामले में थाना क्षेत्र के हरिया चौक से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार तीनों ही आरोपियों से आवश्यक पूछताछ करने के बाद सभी का मेडिकल सदर अस्पताल अररिया में करवाया गया. मेडिकल जांच के बाद तीनों ही आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर दिया गया है.