अररिया: रानीगंज में सड़क दुर्घटना में घायल अज्ञात व्यक्ति की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, पहचान में जुटी पुलिस
Araria, Araria | Jun 14, 2024 अररिया की रानीगंज में सड़क दुर्घटना में हुए गंभीर रूप से घायल अज्ञात व्यक्ति की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. इसके बाद अस्पताल प्रबंधन के द्वारा घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने अज्ञात सबको कब्जे में लेते हुए, सदर अस्पताल परिसर में सुरक्षित 72 घंटे के लिए रखवा दिया गया है.