हुज़ूर: शाहजहांनाबाद में लाइसेंसी बंदूक दिखाकर पत्नी को तीन तलाक देने वाला आरोपी गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Oct 28, 2025 राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में तीन तलाक का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पति दानिश ने अपनी पत्नी को डराने के लिए लाइसेंसी बंदूक दिखाते हुए तीन बार “तलाक” बोलकर रिश्ता खत्म कर दिया। घटना अशोक कॉलोनी की है, जहां महिला अपने मामा के घर रह रही थी। घबराई महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई|पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बंदूक जब्त कर ली है|