टोंक: टोक जिला मुख्यालय के 24 परीक्षा केन्द्रों पर 5 और 6 अप्रैल को दो पारियों में होगी परीक्षा आयोजित
राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर जिला मुख्यालय के 24 परीक्षा केन्द्रों पर 5 व 6 अप्रैल को प्रातः 11 से दोपहर 1 बजे एवं दोपहर 3 बजे से सांय 5 बजे तक उप निरीक्षक व प्लाटून कमाण्डर प्रतियोगी परीक्षा 2025 का आयोजन होगा। एडीएम रामरतन सौकरियां ने बताया कि परीक्षा में 19 हजार 248 अभ्यर्थी शामिल होगें। परीक्षा के सफल संचालन के लिए 4 सर्तकता दलों का गठन किया गया है।