सहारनपुर सोशल मीडिया पर इस्लाम धर्म और पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब व अम्मा आयशा के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सहारनपुर में जमीयत उलमा-ए-हिंद की जिला इकाई ने विरोध जताया। संगठन के पदाधिकारियों ने थाना रामपुर मनिहारान पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।