एसी मार्केट बैंक मोड में श्री श्री सार्वजनिक गणेश पूजा समिति के द्वारा गणेश उत्सव का दूसरा दिन भव्य रूप से पूजन कर संध्या आरती की गई।
आरती के बाद आचार्य काली चरण पांडेय जी ने गणेश महिमा जी की कथा भक्तों को सुनाई सभी ने संगीतमय कथा का आनंद उठाया।
समिति के अध्यक्ष अकाश रवानी ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी गणेश उत्सव विनायक भवन में मनाया जा रहा है कल दिनांक 16/09/2026 को सुबह 11 बजे से भव्य भंडारा का आयोजन किया जाएगा और संध्या 05 बजे गणपति बप्पा का धूम धाम से विसर्जन शोभा यात्रा निकाला जाएगा जिसमें हजारों लोगों की आने की संभावना है।
समिति के सचिव रामप्रवेश गुप्ता ने कहा कि यहां पर सालों से गणेश पूजन किया जा रहा है अब अगले साल ओर भव्य तरीके से मनाया जाएगा।
समिति के संरक्षक एवं वार्ड पार्षद सेंकी कुमार ने की कल के भव्य भंडारा में सभी भक्तों का स्वागत है।
मौके पर मुख्य रूप से नंदू चंद्रवंशी, अजय कुमार, आलोक चटर्जी, मुख्तार खां, बीरेन्द्र यादव, एवं सैकड़ो भक्त उपस्थि थे।
Dhanbad Cum Kenduadih Cum Jagata, Dhanbad | Sep 15, 2026