डीग: डीग–कामां मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई बाइक, युवक की मौके पर हुई मौत
Deeg, Bharatpur | Feb 17, 2026 डीग–कामां मार्ग पर मंगलवार देर रात रेलवे फाटक के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में ट्रेलर और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल डीग की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की जेब से मिले मोबाइल फोन के आधार पर परिजनों को सूचना दे दी गई है।