रानी दुर्गावती महाविद्यालय में रविवार को पांच बजे तक सिकल सेल जनजागरण कैम्प आयोजित किया गया। महिष्मति गौ सेवा रक्तदान संगठन व अन्य संगठनो के सहयोग से हुए इस शिविर में सिकल सेल पीड़ित मरीजों व वाहक व्यक्तियों की नि:शुल्क जांच, स्क्रीनिंग और परामर्श दिया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने 120 मरीजो की जांच कर दवाइयां दी।