प्रतापगढ़: जिला मुख्यालय बस स्टैंड की सड़क बदहाल, प्रशासन की अनदेखी से आमजन परेशान
प्रतापगढ़। जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड पर सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर आमजन में भारी नाराजगी है। बस स्टैंड परिसर में सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे यात्रियों, बस मालिकों, चालकों और दुकानदारों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़क के कारण बसों और अन्य वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है। बस मालिक