🔳श्रम संवाद कार्यक्रम द्वारा नवीन श्रम संहिताओं के प्रावधानों की दी गई जानकारी
🔳कटनी - केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई नवीन श्रम संहिताओं के प्रावधानों, श्रमिकों के अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा, कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं कल्याणकारी व्यवस्थाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा श्रमिकों एवं नियोजकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए श्रम विभाग कटनी द्वारा सोमवार को श्रमिकों, नियोजकों, औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों तथा संबंधित हितधारकों की सहभागिता में “श्रम संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में श्रम अधिकारी, कटनी ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि श्रम कानूनों का उद्देश्य श्रमिकों को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराना है। नवीन श्रम संहिताओं के संबंध में सही जानकारी का प्रसार तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन में श्रमिकों, नियोजकों एवं प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम के दौरान नवीन श्रम संहिताओं के अंतर्गत वेतन संहिता, औद्योगिक संबंध संहिता, सामाजिक सुरक्षा संहिता तथा व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यदशा संहिता के प्रमुख प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों को न्यूनतम वेतन, समय पर वेतन भुगतान, सामाजिक सुरक्षा, कर्मचारी कल्याण, कार्यस्थल पर सुरक्षा, श्रमिकों के अधिकार एवं नियोजकों के दायित्वों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर उपस्थित श्रमिकों एवं नियोजकों द्वारा अपनी जिज्ञासाएं एवं सुझाव भी प्रस्तुत किए गए, जिनका संबंधित अधिकारियों द्वारा समाधान किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से श्रम कानूनों के प्रति जागरूकता, पारदर्शिता एवं आपसी संवाद को प्रोत्साहित करने पर बल दिया गया। कार्यक्रम में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार की ओर से श्रीमती ऋचा शर्मा, निदेशक, श्री कैलाश जोशी पीएफ कमिश्नर, श्री सूर्यकान्त सिरवाइया, सहा. श्रमायुक्त, एवं श्रम पदाधिकारी श्री के बी मिश्रा की सहाभागिता रही। साथ ही जिले के विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के प्रमुख एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों से अपील की गई कि वे श्रम कानूनों के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करें तथा श्रमिकों के हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक सौहार्द बनाए रखने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
Katni, Madhya Pradesh | Nov 16, 2026