नरहरपुर: ग्राम धनेसरा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन आज नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम धनेसरा में हुआ।जिसमें कांकेर विधायक आशाराम नेताम एवं कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर भी शामिल हुए। शिविर में विभिन्न विभाग अधिकारियों ने ग्रामीणों को अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।