नरहरपुर: पटवारियों की हड़ताल से लोगों की बढ़ी मुसीबत, तहसील कार्यालय नरहरपुर में थम गया कामकाज
पटवारी संघ के प्रदेशव्यापी हड़ताल से नरहरपुर में भी राजस्व का कामकाज पूरी तरह से ठप हो चुका है।जिससे ग्रामीण,किसान और छात्र काफी परेशान हो रहे हैं। दरअसल अपनी 32 सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारी संघ पिछले 5 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए है। जिसके चलते नरहरपुर तहसील में राजस्व के सभी काम पूरी तरह से ठप हो चुके हैं।