नरहरपुर: मंडी प्रांगण नरहरपुर मे मुख्यमंत्री कन्या विवाह मे 72 जोड़ो की हुई शादी
नरहरपुर के मंडी प्रांगण मे आज 72 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ।महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सामूहिक विवाह कराया गया।सभी जोड़ों को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत बर्तन, आलमारी सहित कई सामान दिए गए।आयोजन के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कांकेर विधायक आशाराम नेताम मौजूद रहे। और उन्होंने दुल्हा दुल्हन को आशीर्वाद दिया।