कैराना में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़! लूट के दो आरोपी गोली लगने से घायल
शामली के कैराना में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में लूट के दो आरोपी सलमान और तस्लीम पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, लूटा गया मोबाइल फोन और दिल्ली से चोरी की गई अपाचे बाइक बरामद की है। दोनों आरोपियों पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
📍 कैराना, शामली | उत्तर प्रदेश
#Kairana #Shamli #PoliceEncounter #BreakingNews #UPPolice CrimeNews LootCase CriminalsArrested UttarPradesh PoliceAction LatestNews
Kairana, Shamli | Nov 27, 2026