मंडला: मंडला पुलिस का विशेष अभियान: हेलमेट नहीं तो कार्रवाई तय, दो दिन में 434 चालान
Mandla, Mandla | Apr 28, 2026 सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से मंडला पुलिस ने हेलमेट अनिवार्यता को लेकर सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के मार्गदर्शन में जिले में 26 अप्रेल से 10 मई तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को तीन बजे पुलिस ने प्रेस विज्ञाप्ति में बताया इस अभियान का उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक करना है।