खेरागढ़: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर खेरागढ़ में आयोजित हुआ भव्य योग शिविर
Kheragarh, Agra | Jun 21, 2026 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह 7 बजे नगर पंचायत खेरागढ़ द्वारा गल्ला मंडी परिसर में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया। महिलाओं की भी बड़ी संख्या में सहभागिता रही। कार्यक्रम में नगर पंचायत चेयरमैन सुधीर गर्ग, एसडीएम ऋषि राव और तहसीलदार सतेंद्र कुमार ने स्वयं योग कर लोगों को नियमित