कवर्धा: जिला पंचायत के सामान्य सभा की बैठक में कृषि विभाग, जिला पंचायत विकास निधि सहित क्षेत्र के विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा
जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में कृषि विभाग एवं जिला पंचायत विकास निधि सहित विभिन्न विषयो पर चर्चा कर योजनाओं की समीक्षा की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान उप संचालक कृषि द्वारा बताया गया कि खरीफ सीजन 2024 के लिए बीज उपलब्धता भंडारण एवं वितरण का कार्य निरंतर जारी है।