कवर्धा: CMHO के औचक निरीक्षण के दौरान खैरबना खुर्द उपस्वास्थ केंद्र मे लटका मिला ताला,सैलरी काटने और नोटिस जारी करने दिए निर्देश
CMHO डॉ बीएल राज ने ग्रामीण क्षेत्रों में उपस्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम खैरबना खुर्द के उप स्वास्थ्य केन्द्र में ताला लगा हुआ मिला। जिसे देखकर CMHO ने उपस्वास्थ केंद्र में पदस्थ चिकित्सों की जमकर फटकार लगाई। वहीं एक RHO की दो दिन की सैलरी काटने और कारण बताओ नोटिस जारी करने बोड़ला बीएमओ को निर्देशित किया।