वारासिवनी: प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन ने विभिन्न मांगों को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपा विधायक ने विधानसभा में मुद्दे उठाने की बात कही
वारासिवनी में प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन ने महंगाई राहत, मुफ्त चिकित्सा सुविधा, लंबित एरियर, धारा 49(6) समाप्त करने तथा 79 वर्ष की आयु पर 20% अतिरिक्त पेंशन सहित विभिन्न मांगों को लेकर विधायक विवेक विक्की पटेल को ज्ञापन सौंपा। विधायक ने आश्वासन दिया कि विधानसभा में ध्यानाकर्षण के माध्यम से पेंशनरों की मांगों को सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा।