मड़ियाहू: गोपालापुर पुलिस चौकी पर राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर हर्षोल्लास से हुआ झंडारोहण
राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के गोपालापुर पुलिस चौकी परिसर में सोमवार की सुबह करीब 9 बजे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। चौकी प्रभारी महंगू यादव ने विधिवत राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी।