मड़ियाहू: बरसठी विकास खंड में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
जौनपुर जनपद के बरसठी विकास खंड क्षेत्र में सोमवार की सुबह करीब 9 बजे 76वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, ग्राम पंचायत भवनों और सार्वजनिक स्थलों पर प्रातः ध्वजारोहण किया गया।